Loading...

मदरसा अंजुमन इस्लामियां ने जारी किया जकात के लिए Q. R. कोड

Jaipur

Follow us

Share

अंजुमन की फलाह के लिए एक छोटी सी कोशिश:- माजिद सलीम

शब्बीर हुसैन 

बारां, (रॉयल पत्रिका)। अंजुमन कमेटी के प्रेस प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मदरसा अंजुमन इस्लामिया बारां द्वारा रविवार को अंजुमन मेरिज हॉल में जकात को आसानी से मदरसा अंजुमन इस्लामिया के खाते में पहुंचाने के मकसद के लिए अंजुमन कमेटी के खाते का Q.R. कोड लॉन्च किया। अंजुमन सदर माजिद सलीम ने बताया कि इससे इकट्ठी होने वाली जकात से अंजुमन की भलाई के लिए बेहतर कार्य करने की योजना है। समाज के वरिष्ठ नेता हाजी वहीद खान बर्तन वालों ने कहा कि अंजुमन की बेहतर तालीम के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। सदर साहब की पहल काबिल-ए-तारीफ है। शहर काजी अब्दुल कय्यूम ने कहा कि “बार कोड” के जरिए आसानी से लोगों की जकात अंजुमन को पहुंच सकती है। Q R कोड लॉन्च के दौरान पूर्व जिला वक्फ बोर्ड चेयरमैन साजिद सलीम, अंजुमन के नायब सदर जाकिर मंसूरी, सेकेट्री मोहम्मद आसिफ भाईजान, खजांची मोहम्मद अशफाक मयूर, तामीर कन्वीनर मन्नू पठान, प्रोग्राम कन्वीनर इकबाल नेता, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, अंजुमन सदस्य व ईदगाह सदर सद्दाम हुसैन अंसारी, अब्दुल कय्यूम, सलीम मंसूरी, पूर्व ईदगाह सदर साजिद खान, समाजसेवी शेख बहादुर, पार्षद मोहम्मद शरीफ रंगरेज, पार्षद जाकिर खान, पार्षद परवेज खान, पूर्व पार्षद अखलाक अंसारी, रशीद लोढ़ी, रहीम भाई गोश्त वाले, राजू खान बर्तन वाले, जाकिर खिलजी, ईमाम मोहम्मद असलम, अशफाक सफदर, जुगनू पठान, नासिर खान बंटी आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।