Loading...

मदरसा अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने नए सदस्यों को किया मनोनीत

बारां

Follow us

Share

-अंजुमन सदर के नेतृत्व में मनोनीत सदस्यों का किया स्वागत

 

बारां, (रॉयल पत्रिका)। मोहम्मद अशफाक भाईजान मेमोरियल मदरसा अंजुमन इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंजुमन सदर माजिद सलीम ने अंजुमन की फलाह ओर बेहतर मैनेजमेंट के लिए दस नए सदस्यों को नॉमिनेट किया है। नायब सदर जाकिर मंसूरी ने बताया कि नए सदस्यों में अब्दुल रहीम पठान, एडवोकेट फिरोज खान, शाहिद कुंडी, मुबारिक हुसैन, हाजी मुन्ना मंसूरी, पार्षद अनवर अली, सलाम मंसूरी, शाहिद इकबाल भाटी, अशफाक सफदर और शब्बीर हुसैन को नियुक्त किया है। अंजुमन सदर माजिद सलीम और कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी मनोनीत सदस्यों का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। सदर माजिद सलीम ने बताया कि अंजुमन चुनाव के समय अपनी अपनी बिरादरी से अंजुमन में मेंबर आने के लिए लोग खूब भाग दौड़ करते हैं कई बिरादरियों में तो लड़ाई झगड़े तक की नौबत आ जाती है लेकिन अंजुमन चुनाव खत्म होने सदर निर्वाचित होने के बाद कई मेंबर मीटिंग में आना तक पसंद नहीं करते जिससे कि अंजुमन मदरसे के संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी लिए नॉमिनेट सदस्यों को लिया गया है ताकि मीटिंग में सदस्य उपस्थित रहे और हमारे बुजुर्गो द्वारा लगाए गए इस पौधे जो आज पेड़ का रूप ले चुका है उसकी बेहतरीन खिदमत हम सब मिलकर अंजाम दे सके। इस्तकबालिया प्रोग्राम में अंजुमन सदर माजिद सलीम, नायब सदर जाकिर मंसूरी, सेकेट्री मोहम्मद आसिफ भाईजान, खजांची अशफाक मयूर, तालीम कन्वीनर, मोहम्मद दिलावर, मोहम्मद इसराज भाटी, प्रोग्राम कन्वीनर इकबाल नेता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।