एम. डी. चोपदार ने की अविनाश गहलोत से मुलाकात
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एम. डी. चोपदार ने जयपुर में झुंझुनू जिला प्रभारी मंत्री श्री अविनाश गहलोत से मुलाकात कर एवं गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान गहलोत को झुंझुनू शहर एवं झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र से संबंधित करीब 23 समस्याओं से अवगत करवाया व जल्द-से-जल्द समस्त समस्याओं का निस्तारण करवाने का निवेदन किया। गहलोत ने सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की एवं जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
