Loading...

आम आदमी पर महंगाई की मार! कमर्शियल सिलेंडर 53 रुपए महंगा… 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के भी बढ़े दाम

Follow us

Share

LPG Cylinders Prices Hikes: नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश में LPG सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम राजधानी दिल्‍ली में 42 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं, वहीं कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्‍ली में अब 3,113.50 रुपए में मिलेगा, जबकि कोलकाता में ये अब 3,255.50 रुपए में मिलेगा। पहले दिल्‍ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपए थी, जबकि कोलकाता में ये 3,202 रुपए में मिल रहा था।

5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। FTL सिलेंडर की कीमत 11 रुपए बढ़कर ₹821.50 हो गई है। पहले इसकी कीमत 810.50 रुपए थी। आपको बता दें कि FTL सिलेंडर को छोटू सिलेंडर भी कहते हैं जिसे कोई भी बिना एड्रेस प्रूफ के ले सकता है। ज्‍यादातर प्रवासी मजदूर, दूसरे राज्‍यों और शहरों से पढ़ाई करने आए छात्र और जॉब करने वाले युवा आम तौर पर जिस 5 किलो वाले गैस सिलेंडर का इस्‍तेमाल करते रहे हैं। दूसरी ओर 14 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। 1 जून, सोमवार सुबह 10:00 तक के अपडेट के मुताबिक, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहले जितने ही हैं और इनमें बदलाव नहीं दिख रहा है।

आम आदमी पर पड़ेगा असर

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है।

इस साल 1,691 से बढ़कर 3,113.50 रुपए हो गए दाम

इस साल जनवरी से अब तक, दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमत कई बार बढ़ने के बाद 1691.50 रुपये से बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है। इसकी मुख्य वजह लॉजिस्टिक्स में रुकावटों के कारण LPG की सप्लाई सुनिश्चित करने में आ रही चुनौतियां बताई जा रही है। ईरान युद्ध के बाद खाड़ी और मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक कीमतों में हुई बढ़ोतरी है।

Advertisement

जनवरी 2026 में, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपए थी।
फरवरी में, कीमत में 49 रुपए की बढ़ोतरी की गई, जिससे एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1740.50 रुपए हो गई।
फिर मार्च में, कीमत में 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई, जिससे एक कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1883 रुपए हो गई।
एक अप्रैल को, कीमतें 195.50 रुपए तक बढ़ाई गईं और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपए हो गई।
मई में एक बार फिर, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिससे कीमत 3071 रुपए हो गई।
अब जून में, एक बार फिर 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई है और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3113.50 रुपए हो गई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।