Loading...

नन्हीं बच्चियां सूफी और सबा ने रखा पहला रोजा 

Jaipur

Follow us

Share

कोटा, (रॉयल पत्रिका)।  माहे रमजान के मुबारक महीने में रोजेदारों के लगातार रोजे रखने का सिलसिला जारी है। रविवार को माहे रमजान के 15 वें रोजे विलादत हजरत ईमाम हसन के मुबारक मौके पर शहर के मशहूर अधिवक्ता फिरोज खान की दोनों बेटियां फातिमा जहरा हुसैनी (सूफी) 6 वर्ष और फातिमा जेहरा हुसैनी (सबा) 5 वर्ष ने अपना पहला रोजा रखा। मासूम बच्चियों ने दिन भर इबादत की, पांचों वक्त की नमाज अदा करने के साथ कुरान की तिलावत भी की। शाम को रोजा अफतार के समय देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआ के साथ रोजा खोला। दोनों बच्चियों को दादा हाजी अब्दुल खालिक, दादी हज्जानी परवीन बानो, बड़े पापा उमर फारूक बच्चियों की वालिदा एडवोकेट फरातुन निशा सहित परिवार के लोगों ने नेक दुआओं से नवाजा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।