नन्हीं अक्सा और अल्फिया ने रखा अपना पहला रोजा
बारां, (रॉयल पत्रिका)। रमजानुल मुबारक का पाक महीना रविवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन मुस्लिम इलाकों में रमजान के दौरान खासी रौनक देखने को मिली। घर के बड़ो की तरह छोटे बच्चों ने भी सेहरी करके रोजा रखा और दिन भर इबादत में मशगूल हो गए। शहर के मेलग्राउंड निवासी असगर अली कंपाउंडर की 9 वर्षीय बेटी अक्सा ने अपना पहला रख कर दिन भर इबादत की और शाम को परिवार के साथ रोजा खोल कर अल्लाह का शुक्र अदा किया। वहीं नयापुरा निवासी अतीक अहमद मिस्त्री की 10 वर्षीय बेटी अल्फिया ने भी अपना पहला रोजा रखा। परिवार ने दिन भर अल्फिया को इबादत में मशगूल रखा। शाम को परिवार के साथ रोजा खोलकर अल्लाह का शुक्र अदा किया। इस दौरान परिवार सहित मोहल्ले वासियों ने बच्चियों को नेक दुआओं से नवाजा और उनकी हौसला अफजाई के लिए गिफ्ट भी दिए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
