Loading...

शहर में हल्की बारिश से सैकड़ो स्थानों पर भरा पानी ‌ निकासी की कोई व्यवस्था नहीं

चूरू

Follow us

Share

-जल भराव से रास्ते जल मग्न -नगर परिषद के लिए हर वर्ष चुनौती

चूरू,(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर ‌ सैकड़ो से अधिक स्थान ऐसे हैं जहां मामूली बारिश के बाद ही पानी भर जाता है। ऐसा ही आलम गांव- देहातों का है जहां गलियों में पानी भर जाता है  शहर में ‌ कुछ स्थान ऐसे हैं जो डूब क्षेत्र में आते हैं। बड़ी बात ये है कि इन स्थानों पर भरे पानी की निकासी में  सप्ताह तक का समय लग जाता है। हालां कि ज्यादातर जगह पानी भरने का कारण सड़क समतल नहीं होना है। ये मोहल्ले, कॉलोनी की गलियों और मुख्य सड़कों के ऐसे स्थान है, जहां मामूली बारिश से ही परेशानी हो जाती है। जब कि नगर परिषद की तरफ से शहर के पांच स्थानों पर रिचार्ज वैल भी बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक-दो का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन उन्हें अभी शुरू नहीं किया गया है। बाकी का काम चल रहा है। फिलहाल शहर के हालात यह है कि मामूली बारिश के बाद कई क्षेत्रों में लोगों को आवागमन करना भी मुश्किल हो जाता है। जिला कलेक्टर के बंगले के पास मुख्य सड़क पर पानी भरता है । मेडिकल  कॉलेज के मुख्य ‌ द्वार के सामने सड़क पर करीब 50 मीटर तक पानी भर जाता है। लोगों को पानी में से ही होकर निकलना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स काफी परेशान होते हैं। कॉलेज के आगे कुछ महीनों पूर्व ही सीसी रोड बनाई गई थी, पर इतने से क्षेत्र में एक गढ्‌ढा सा बना हुआ है, जिसके कारण यहां पानी भरता है। पानी की तीन से चार दिन तक निकासी नहीं होती। नगर परिषद की तरफ से यहां रिचार्ज वैल बनाया गया है, लेकिन अभी इसे शुरू नहीं करवाया गया है। एडीआर केंद्र: केंद्र के सामने मुख्य सड़क पर थोड़ी दूरी में पानी भरता है। विभिन्न कोर्ट के जज निवास के सामने की साइड में पानी भरा रहता है। यहां भरा पानी की भी चार-पांच दिन तक निकासी नहीं होती। कई बार नगर परिषद से गाड़ी भेजकर पानी की निकासी‌ किया जाता है। डीबी अस्पताल : मुख्य गेट की चारदीवारी के बाहर काफी दूरी तक पानी भरता है। मामूली बारिश होते ही एक साइड की सड़क पर पानी भर जाता है। बारिश रुकते ही सड़क का पानी चारदीवारी की तरफ ढलान होने के कारण वहां भरा रहता है। यहां के पानी की निकासी भी ‌ एक सप्ताह तक नहीं होती। यही समस्या : लोहिया कॉलेज के सामने,‌ यही हाल सैनिक बस्ती में दरगाह रोड का है वहां पर सड़क पर गड्ढे होने से पानी भरा रहता है। पंखा सर्किल पर साइड की गलियों में पानी भरा रहता है सुभाष चौक से घंटाघर की तरफ जाने वाली सड़क, बाबोसा मंदिर जाने वाली गली, एसडीएम निवास के पास व पास की गलियां, राजकीय नेत्र अस्पताल के सामने सहित कई स्थानों पर मामूली बारिश के बाद पानी भर जाता है। पूनिया कॉलोनी में रेलवे फाटक‌ एवं ओवरब्रिज के कारण परेशानी बढ़ी है। वहां जगह-जगह गढ्‌ढे खोदे गए हैं, वहीं कुछ क्षेत्र की सड़क भी तोड़ी गई है।आवागमन तो पहले से ही प्रभावित हो रहा था, अब बारिश होने पर पानी भरने के कारण भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नगर परिषद के सामने पानी निकासी बड़ी चुनौती है ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।