कस्बे में विकास कार्यों में शिथिलता: जनप्रतिनिधियों के ठेकेदार बनने से रुके काम
सुकेत(रॉयल पत्रिका)। कस्बे में नगर पालिका की ओर से विकास कार्यों को लेकर करीब एक करोड़ की राशि के टेंडर जारी किए गए थे। जिनके वर्कऑर्डर जारी हुए – करीब तीन माह हो चुके हैं, लेकिन फिर भी कस्बे में अभी तक – विकास कार्यों को गति नहीं मिली है। वहीं, कस्बे के हाट बाजार, – शमशान, टूटे रास्ते, नालियां व नगर पालिका भवन के निर्माण जैसे मुख्य सार्वजनिक कार्यों को भी शिथिलता दे रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में विकास कार्यों में आ रही शिथिलता का कारण जनप्रतिनिधियों का ही ठेकेदार बने होना है। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में पहले काम करवा कर कार्यों को शुरू तो कर दिया है, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर निर्माण कार्य को अभी तक चालू नहीं किया है। कस्बे का हाट बाजार मुख्य जगह है, जहां प्रति रविवार लगने वाले हाट बाजार में व्यापारियों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका की ओर से यहां करीब 25 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य होना है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। कस्बे में जगह-जगह टूटी हुई सड़कों व नालियों की मरम्मत का काम भी होना है। जिसकी शिकायत कस्बे में बार-बार आ रही है। नालियों की मरम्मत नहीं होने से व टूटी हुई होने से जगह-जगह गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों की ओर से इन सार्वजनिक कार्यों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कस्बे के कुछ वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका प्रशासन केवल कुछ पार्षदों के इशारे पर ही चल रहा है। नगर पालिका में पार्षदों की बैठक आयोजित नहीं की जा रही है और ना ही किसी भी कार्य के लिए वार्ड पार्षदों की सहमति व कार्य योजना में उनकी सहभागिता ली जा रही है। नगर पालिका के अधिकारी भी केवल कुछ चुनिंदा प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों व वार्ड पार्षदों से ही मिलकर अपने कार्य को करते हैं। अन्य वार्ड पार्षदों की अनदेखी की जा रही है।
“सुकेत में विकास कार्यों को जल्द ही कराने के लिए ठेकेदारों को पाबंद किया जाएगा। नगरपालिका वार्ड पार्षदों की बोर्ड मीटिंग उच्चाधिकारियों से जानकारी लेकर जल्द ही की जाएगी।”
तरुण लहरी, कार्यवाहक ईओ, नगर पालिका।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
