Loading...

कुशलपाल प्रजापति राष्ट्रीय बीच थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान से रेफरी नियुक्त

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

बारां, (रॉयल पत्रिका)। जिला थ्रोबॉल संघ के सचिव कुशलपाल प्रजापति को राष्ट्रीय बीच थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान से रेफरी नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 17 से 19 मई तक कन्याकुमारी में समुद्र किनारे आयोजित होगी। जिला थ्रो बॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने बताया कि कुशलपाल कई वर्षों से थ्रो बॉल में सेवाएं दे रहे हैं। राजस्थान थ्रो बॉल संघ के सचिव कमल गोस्वामी ने बताया कि प्रजापति भारतीय टीम के प्रशिक्षक भी रह चुके हैं। थ्रो बॉल के प्रति उनके योगदान को देखते हुए थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल नरेश मान ने उन्हें रेफरी नियुक्त किया है।

प्रजापति की नियुक्ति पर जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव हरिनारायण सिंह, अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, पावर लिफ्टिंग के डॉ. मूलचंद शर्मा, वेट लिफ्टिंग के उमेश अग्रवाल, फुटबॉल के निर्मल माथोड़िया, क्रिकेट संघ के अभिनव जैन, अब्दुल अजीज सिंघाड़ा, हॉकी के अरविंद त्यागी, टेनिस बॉल के सलाम पठान, जिला वॉलीबॉल संघ के मुकेश मेहरा, खेल शारीरिक शिक्षक संघ के सुनील शर्मा, दीप्ति मदान, मीना चौहान, अनिल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, माध्यमिक शिक्षा के नॉर्थमल, नीलम कपूर, ऋचा वर्मा, सपना अवस्थी, हिंदू व्यायाम शाला के ओम सुमन, भीम दल के मंगल सिंह, विष्णु व्यायाम शाला के जयपाल, थ्रो बॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श पाल, पांचूलाल केदाहेड़ी, जिला थ्रो बॉल संघ के कोषाध्यक्ष शंभूदयाल वैष्णव, इंदिरा भारत के सचिव बाबूलाल जैन सहित कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी। सभी ने प्रजापति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।