Loading...

अतिरिक्त मुख्य सचिव बनने पर कुंजीलाल मीना का हुआ स्वागत

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद संभाल जिले का नाम रोशन करने वाले कुंजीलाल मीना के सवाई माधोपुर पधारने पर मुस्लिम युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। शहर के जामा मस्जिद खंडार तिराहे  पर माला व साफा पहनाकर युवाओं ने कुंजीलाल मीना का स्वागत किया। गौरतलब है कि रमजान के पाक पवित्र महीने में भी काफी संख्या में मुस्लिम युवा अतिरिक्त मुख्य सचिव के स्वागत के लिए एकत्रित हुए। जिसके बाद नौजवान टीम का अति.मुख्य सचिव ने शानदार स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया और अपनेपन का एहसास हुआ। शानदार स्वागत की इस कड़ी में पार्षद असीम खान, युवा नेता सलमान खान रंगरेज, पार्षद सलीम रंगरेज, रईस अहमद अंसारी, वसीम, अबू बकर अन्य युवा साथी मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।