किंग फिटनेस क्लब का शुभारंभ
बारां(रॉयल पत्रिका)। शहर में फिटनेस के प्रति युवाओं के बढ़ते जोश व जागरूकता को देखते हुए कोटा शहर में रहकर कई वर्ष ट्रेनिंग लेकर बारां लौटे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी के बेटे आसिफ मंसूरी आशु, ट्रेनर के मांगरोल रोड़ स्थित *किंग फिटनेस क्लब* का शुभारंभ बुधवार को किया गया। प्रोग्राम में उपस्थित अतिथियों जिनमें भाजपा नेता बलराम सुमन, पूर्व जिला वक्फ कमेटी चेयरमैन साजिद सलीम, बारां वक्फ कमेटी चेयरमैन इरफान अंसारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिम संचालक आसिफ ने ओपनिंग के दौरान आए मेहमानों को जिम में कई टिप्स दिए ओर हेल्थ के प्रति वर्तमान समय में जागरूक रहने की बात कही। इस दौरान पूर्व उपसभापति हाजी अब्दुल गनी, एपीपी असलम भारती एडवोकेट, रईस हाशमी एडवोकेट, बैंक ऑफ बड़ौदा के मेनेजर मोहम्मद हसीब खान, रामूजी सुमन, हज कमेटी बारां के पूर्व चेयरमैन हाजी लियाकत अली मेव, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, समाजसेवी शेख बहादुर, मनोज सुमन, भाजपा के इकबाल नेता, पार्षद शरीफ रंगरेज, पार्षद जाकिर खान, पार्षद परवेज खान, जिला महामंत्री कलाम स्टोन, युवा नेता शाहिद इकबाल भाटी, रईस फैजी, साबिर खान प्रॉपर्टी, पूर्व पार्षद अखलाक अंसारी, अनवर अंसारी, नफीस खान, इशरत खान, रिंकू सूरमा, जाकिर खिलजी, बिट्टू मंसूरी, मोहम्मद इल्फाम, ताहिर शेख आदि मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
