Loading...

ख्वाजा गरीब नवाज अमन कमेटी ने बड़े धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)I ख्वाजा गरीब नवाज अमन कमेटी झोटवाड़ा द्वारा हर साल की भाँति इस साल भी 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गयाI सामुदायिक केंद्र संजय नगर-बी, झोटवाड़ा में सुबह 9 बजे सैंकड़ों नागरिकों की उपस्थिति में पूर्व पुलिस अधिकारी इस्माइल खान ने झंडा फहराकर सलामी दीI समारोह में राष्ट्र गीत से ओत-प्रोत संगीत और कविताओं का उपस्थित नागरिकों ने खूब लुत्फ उठायाI कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मदरसा बोर्ड के चेयरमैन हिदायत खान धोलिया, शिक्षाविद दौलत खान, अमन कमेटी के पदाधिकारी फारूक खान गनेडी, हाजी मकसूद खान, हाजी गुलाम रसूल मंसूरी, रस्तिव कवि अब्दुल अयूब गौरी, पूर्व पार्षद और पूर्व चेयरमैन मंजू शर्मा, मास्टर इब्राहिम खान, हाजी अकबर खान, रसूल खान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की I

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।