दरगाह आमापीर, हाल ख्याल बाबा कमेटी के सदर बने खुर्शीद आलम
बारां, (रॉयल पत्रिका)। दरगाह आमापीर के पूर्व सदर जुगनू भाई ने बताया कि रविवार 11 मई की शाम को एक बैठक रखी गई। जिसमें सदर खुर्शीद आलम ने पिछले कार्याकाल का आमद-खर्च का हिसाब सुनाया। दरगाह के उर्स की ज़िम्मेदारियों को लेकर हुई मीटिंग में सभी की सर्व सहमति से खुर्शीद आलम को दोबारा कमेटी का सदर नियुक्त किया गया वहीं दरगाह आमापीर, हाल ख्याल बाबा के चौंथे उर्स की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें 14 जून को उर्स होना तय हुआ और कमेटी गठित की गई जिसमे सेकेट्री पद पर सिद्दीक बाबा, खजांची पद पर मुन्ना भाई को नियुक्त किया गया। उर्स में व्यवस्थाओं को बनाने ओर मेहमानों के लिए लंगर व्यवस्था पर जोर देते हुए सुझाव दिए गए। इस दौरान फिरोज खान एमिनेंट, फईम पठान, इरफान भाई, रईस भाई, कल्लू भाई मंसूरी, राजा फर्नीचर समाजसेवी, हनीफ भाई ठेकेदार, शाह अल्वी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष इकबाल रीगल समाजसेवी, शेरू भाई इलेक्ट्रिकल, आरिफ हुसैन, समीर आलम, रिसालत अली अक्कू भाई, पप्पू भाई, रईस भाई, बबलू भाई, शाहिद हुसैन, इरफान शानू आयत कार पेंटिंग, रिंकू पठान, एजाज वकार, मुनव्वर हुसैन, रशिद भाई ट्रक, अखलाक भाई सहित कमेटी से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
