Loading...

खोह नागोरियान में कई दिनों से पानी की किल्लत, पार्षद प्रतिनिधि के नेतृत्व में 25 मई को होगा धरना प्रदर्शन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिक)। राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र के वार्ड नंबर 114 के लोग इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इलाके में कई दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय पार्षद शाहीना बानो और जनहित विकास समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि विभाग को कई बार लिखित में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और हठधर्मिता के चलते अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। क्षेत्र की जनता में भारी रोष है और इसी को देखते हुए 25 मई 2025 को सुबह 8 बजे खोह नागोरियान पम्प हाउस के सामने एक दिवसीय शान्तिपूर्ण विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।हाजी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि यदि इस प्रदर्शन के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और आगे भूख हड़ताल जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।