खो नागोरियान के आइडियल स्कूल का 10 वी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
- लड़कियों ने फिर मारी बाजी
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। खो नागोरियान स्थित आइडियल सेकेंडरी स्कूल ने इस साल बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम में निशा ने 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, वहीं तानिया कुरैशी ने 88.88 प्रतिशत, इरम नाज़ ने 86.50 प्रतिशत, अदीबा परवीन ने 81.56 प्रतिशत, अनमता ने 75.67 प्रतिशत, आलिया ने 75.50 प्रतिशत, साहेबा ने 74.17 प्रतिशत, जीनत ने 73.67 प्रतिशत, सना ने 70.83 प्रतिशत, नसीम ने 69.83 प्रतिशत, खुशनुमा ने 65.17 प्रतिशत, असरार ने 63 प्रतिशत, साद अहमद ने 62 प्रतिशत और मिस्बाह ने 61.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के डायरेक्टर सय्यद अब्दुल ग़फ़ूर ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए बताया कि आइडियल सेकेंडरी स्कूल खो नागोरियान क्षेत्र का 27 साल पुराना प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, और इस वर्ष का परिणाम पूरे क्षेत्र में सबसे बेहतर रहा है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और माता-पिता के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
