पूर्व अंजुमन सदर की बरसी पर पेश की खिराजे अकीदत
बारां.(रॉयल पत्रिका)। मदरसा अन्जुमन इस्लामिया बारां के पूर्व सदर मरहूम मोहम्मद आफाक भाईजान एडवोकेट की आठवी बरसी पर शनिवार 28 दिसम्बर 2024 को मदरसा अन्जुमन इस्लामिया बारां की जानिब से कब्रिस्तान जाकर मरहूम की कब्र पर खिराजे अकीदत पेश करके मगफिरत की दुआ की गई। अन्जुमन के नायब सदर जाकिर मंसूरी एंव प्रोग्राम कन्वीनर इकबाल नेता ने बताया कि मरहूम आफाक भाईजान एडवोकेट 28 दिसम्बर 2016 को दुनिया ए फानी से अलविदा हो गये। उन्होंने अंजुमन में तालीम की बेहतरी के लिए कई कार्य किए। जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। खिराजे अकीदत पैश करने वालों में मदरसा अन्जुमन के सचिव एंव भाईजान के साहबजादे आसिफ हुसैन, पूर्व सदर फकीर मोहम्मद, पूर्व तालीम कन्वीनर शाहिद कूण्डी, शैख बहादुर, इशरत खान, रशीद लोडी, मुबारिक भाई चने वाले , बुन्दु भाई, अन्जुमन स्टाफ नासिर खान बन्टी, इरफान मंसूरी, अनवर हाशमी, हाफिज इरफान नूरी सहित कई लोग मौजूद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
