Loading...

पाली में पहली बार खिदमत-ए-खल्क ने आयोजित किया सांइस शो

पाली

Follow us

Share

मोहम्मद यासीन

पाली (रॉयल पत्रिका)। खिदमत-ए-खल्क चैरीटेबल ट्रस्ट ने घोसी समाज भवन पाली में साइंस शो का आयोजन किया जिसमें दिल्ली के आसिफ सर ने साइंस शो बताकर छात्र छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य किया इस साइंस शो में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 350 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस शो का आयोजन करवाने के लिए घोसी समाज का विषेश सहयोग रहा, समाज की ओर से निशुल्क भवन उपलब्ध करवाया गया तथा घोसी समाज की ओर से छात्र छात्राओं के लिए पानी, आइसक्रीम व नाश्ते की व्यवस्था की गई। घोसी समाज ने दिल्ली से आए आसिफ सर व खिदमत-ए-खल्क पदाधिकारियों का स्वागत किया। घोसी समाज पंचायत भवन समिति के सदर इब्राहिम चौहान ने कहा कि खिदमत ए खल्क संस्था को आगे भी हमारा सहयोग जारी रहेगा इस मौके पर धोसी समाज पंचायत भवन समिति के इब्राहिम चौहान, मोहम्मद रईस सोलंकी, मोहम्मद रफीक भाटी, इकबाल भाटी, रफीक सोलंकी, मोहम्मद रोशन व समाज के मौजिज बाबू भाई मोयल,सफी चौहान, मोहम्मद न्याज, मोहम्मद शौकिन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। खिदमत-ए-खल्क चैरीटेबल ट्रस्ट के मुर्तजा हसन डॉ. आरिफ मोयल, मोहम्मद यासीन, असरफ कादरी, आमीन गौरी, आसिफ जोय,अमजद जोय, फरहान, सालिक,अनवार आलम, इमरान बेलिम,तौसिफ का कार्यक्रम में विषेश सहयोग रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।