खिदमत-ए-खल्क ने फिर रचा इतिहास
पाली, (रॉयल पत्रिका)। खिदमत-ए-खल्क द्वारा संचालित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पढ़ रहे बच्चों ने इस वर्ष दसवीं कक्षा के बोर्ड इम्तिहान में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शिक्षकों, माँ-बाप और पूरे समुदाय का सिर फ़ख़्र से बुलंद कर दिया।
इसी पुरख़ुलूस कामयाबी की ख़ुशी में “जश्न-ए-कामयाबी” के नाम से एक खास तकरीम-ओ-इज़्ज़त (सम्मान समारोह) का आयोजन मुस्लिम मुसाफ़िर खाना, पाली में किया गया।
इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में अवाम, वालिदैन, समाज के ज़िम्मेदार अफ़राद और मेहमानों ने शिरकत की। समारोह का आग़ाज़ तिलावत-ए-क़ुरान और हम्द से हुआ, जिसके बाद बच्चों का माला और साफा पहना कर इस्तकबाल किया गया।
खिदमत-ए-खल्क चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दसवीं कक्षा के छात्र व छात्राओं के लिए पिछले पांच साल से निशुल्क कोचिंग क्लासेज का संचालन किया जा रहा है। खिदमत-ए-खल्क के अध्यक्ष मुर्तजा हसन ने बताया कि इस साल कोचिंग का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा है। कोचिंग की तीन छात्राओं ने राजकीय सेठ मुकनचंद बालिया सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में बुशरा कुरैशी वल्द शौकत कुरैशी प्रथम, सादिया वल्द निसार अहमद द्वितीय व अफसीन वल्द अब्दुल रहमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर सभी छात्र छात्राओं को कामयाबी की मुबारकबाद दी गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
