Loading...

खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने ईसरदा- दौसा पेयजल परियोजना के पैकेज

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

6 अंतर्गत 186 लाख रुपए की लागत से शिवाड़ पम्प हाउस निर्माण का किया शुभारम्भ

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका) I खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल जी ने ईसरदा- दौसा पेयजल परियोजना के पैकेज -6 अंतर्गत 186 लाख रुपए की लागत से शिवाड़ पम्प हाउस निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया I खंडार विधायक ने बताया बनास नदी पर नव निर्मित ईसरदा बांध से दौसा और सवाई माधोपुर जिले के गांव और कस्बों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए ईसरदा – दौसा पेयजल परियोजना बनाई गई है I  जिसके अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले के 177 गांव एवं 1 कस्बा को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए इस परियोजना का पैकेज 6 प्रस्तावित है I इस परियोजना के अंतर्गत खंडार विधानसभा के कुल 17 गांव और उनकी ढाणियों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा I शिवाड़ में एक स्वच्छ जलाशय (10.5 लाख लीटर) एवं 1 पम्प हाउस 183 लाख का निर्माण किया जाएगा I यहां से पानी चार गांवों में बनाए जाने वाले उच्च जलाशय ईसरदा (2.5 लाख लीटर) राशि 43.40 लाख, टापुर (3 लाख लीटर) राशि 52.56 लाख रुपए, महापुरा (2 लाख लीटर) राशि 38.70 एवं सारसोप (2.5 लाख लीटर) राशि 40.80 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे I इन उच्च जलाशयों से 17 गांवों को बनास का पानी सप्लाई किया जाएगा I हर घर जल परियोजना के तहत 3161 कनेक्शन स्थापित कर स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा I ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना पैकेज प्रथम एवं पाईप लाईन कार्य के पूर्ण होने पर अप्रैल 2026 से किया जाना प्रस्तावित है I  क्षेत्रीय लोगों ने खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल का आभार व्यक्त किया I

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।