Loading...

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के तर्कों के सामने नतमस्तक पत्रकार और विरोधी

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। आजकल टीवी चैनलों पर राजनीतिक डिबेट का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। सभी राजनीतिक दल अपने पढ़े लिखे, बोलने में माहिर और तर्कशील एवं हाजिर जवाब देने वाले अपने कार्यकर्ताओं एवं प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट में भेजते हैं। क्योंकि यही प्रवक्ता पार्टी की नीति, रीति एवं भविष्य की योजनाओं एवं वर्तमान विचारधारा के आधार पर जनता का जहन बनाते हैं। आजकल टीवी डिबेट में एक नाम टीवी चैनलों पर सबसे ज्यादा उभर कर सामने आया है। जो सबूत, तथ्यों, तर्कों, कानून, धार्मिक आस्थाओं एवं राजनीति की जरूरत के हिसाब से डिबेट करता है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ऐसा ही चर्चित नाम बन गया है जिसके सामने तर्कों के सामने पत्रकार, एंकर एवं विरोधी राजनीतिक प्रवक्ताओं की बोलती बंद हो जाती है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के साथ बहस करना और वाद-विवाद में भाग लेना आसान नहीं रह गया है। उन पत्रकारों और एंकरों और राजनीतिक प्रवक्ताओं के लिए तो उनसे बहस करना बिल्कुल आसान नहीं है जो झूठ, अफवाह और गैर कानूनी तर्कों का सहारा लेते हैं। राजकुमार भाटी एक तर्कशील, विवेकशील, निडर एवं हाजिर जवाबी राजनीतिक प्रवक्ता हैं। उनके जवाबों को संविधान, समाज, धार्मिक एवं राजनीतिक आधार पर सच मान जा सकता है। विरोधी राजनीतिक प्रवक्ता आप उनके साथ डिबेट और बहस करने से कतराने लगे हैं। देश को ऐसे तर्कशील एवं विवेकशील लोगों की जरूरत है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।