Loading...

झालावाड़ पुलिस का सक्रिय अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

झालावाड़

Follow us

Share

28 बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीटस

फिरोज खांन वारसी

झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 28 सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया है। इन अपराधियों पर झालावाड़ जिले के विभिन्न थानों में मादक पदार्थ तस्करी, हत्या, लूट और नकबजनी के कुल 275 मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने 21 सितंबर को बताया कि यह पहला मौका है जब एक साथ इतने अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इन अपराधियों की गतिविधियां न केवल आम लोगों में भय पैदा करती हैं, बल्कि किशोर और युवा भी इनसे प्रभावित होकर अपराध की राह पर चल पड़ते हैं। झालावाड़ जिले के सभी थानों को इन अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ये अपराधी दोबारा किसी अपराध में शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनका लक्ष्य झालावाड़ को अपराध और नशा मुक्त बनाना है। इस कार्यवाही का मुख्य उद्वेश्य, आमजन समाज में चैन और सुकून से जीवनयापन कर सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।