Loading...

भामाशाह के सहयोग से विद्यालय के बच्चों को वितरित की जर्सियां

Jaipur

Follow us

Share

शादाब अली

सवाई माधोपुर(रॉयल पत्रिका)। जिले की सीमा के निकटवर्ती बूंदी के केशोराय पाटन ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलनगंज में गुरूवार को विद्यालय के सभी बच्चों को सर्दी को देखते हुऐ भामाशाह संजीव जैन गुड़गांव के सहयोग से जर्सियां वितरित की गई। जर्सी वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीईईओ बाबई किशन गोपाल वर्मा रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष सुरेश सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक श्रीमती हंसा जाट, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष किशनलाल मीणा एवं भैरूलाल मीणा उपस्थित रहे। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि भामाशाह संजीव जैन गुड़गांव हरियाणा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय को सभी बच्चों के लिए जर्सियां भेंट की। जितेन्द्र शर्मा के अनुसार हालांकि भामाशाह दंपत्ति इस कार्यक्रम में स्वयं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं रहे। लेकिन उन्होंने वीडिया कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सभी बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ ने श्रीमती रेखा जैन को जन्मदिन की शुभकामनाऐं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित की। जर्सियां प्राप्त कर विद्यालय के सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिलते हुऐ दिखाई दिये। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक विनोद नागर, छाजूलाल वर्मा, पुखराज सैनी, विशाल गौतम एवं विक्रम चौधरी, कुक कम हेल्पर केशन्ता बाई एवं रा.उ.मा.वि. बाबई के अभिमन्यू सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग किया। अध्यापक जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाबई पीईईओ का कार्यभार सम्भाल रहे उप प्राचार्य किशनगोपाल वर्मा का प्राचार्य पद पर पदोन्नत होने पर विद्यालय स्टाफ द्वारा साफा बांधकर एवं मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।