Loading...

जेडीए द्वारा दस बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

जयपुर

Follow us

Share

 

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा जोन-13 में निजी खातेदारी की करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर फार्म हाउस योजना हेतु बनाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित दिल्ली रोड़, ग्राम सिंघवाना, जेडीए की फार्म हाउस योजना के पास, जिला जयपुर में करीब 10 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर फार्म हाउस योजना हेतु बनाई गई थी।

ध्वस्त की गई अवैध संरचनाएं:

  • मिट्टी-ग्रेवल सड़कें

  • बाउण्ड्रीवल (बाउंड्री वॉल)

  • अन्य अवैध निर्माण

नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारम्भिक स्तर पर ही ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

जेडीए प्रवर्तन की कार्रवाई का रिकॉर्ड:

  • प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 383

  • वर्ष 2025 में 325 (आज तक)

  • कुल 708 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनियों बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।