जामिया कौसर स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत
-स्कूल कमेटी ने सभी स्टूडेंट्स का किया सम्मान
बारां, (रॉयल पत्रिका)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा जारी किया गया। शहर के कौसर कॉलोनी स्थित जामिया कौसर सेकेंड्री स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल तौसीफ खान व स्कूल इंचार्ज समीर अली ने बताया कि स्कूल की छात्रा शीरा कौसर ने 79.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल, टीचर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। दूसरे नंबर पर आयशा अंसारी ने 78.68 प्रतिशत और तीसरे नंबर पर मोहम्मद आतिफ 78.17 प्रतिशत अंक हासिल किए। कक्षा 8 वीं में आसिया सरवरी ने A ग्रेड हासिल करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5वीं में राशीदा बानो और तस्मीया अंसारी ने A ग्रेड हासिल किए। मंगलवार को स्कूल कमेटी द्वारा सभी स्टूडेंट्स का स्कूल परिसर में माला पहनाकर, मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इस दौरान स्कूल सदर यूसुफ राज, प्रोग्राम के मुख्य अतिथि अब्दुल हफीज उर्फ बल्लू भाई, तालीम कन्वीनर मास्टर शहाबुद्दीन, पूर्व स्कूल सदर अब्दुल हसीब, मास्टर मुश्फिक अंसारी, उमर फारूक, अब्दुल शकूर कारपेंटर, ईमाम शब्बीर अहमद व स्टाफ चंद्रमोहन तिवारी, फरहान खान, आफताब अहमद, अलीशा खान, तस्मिया खानम, आयशा बी आदि मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
