जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान का ईद मिलन कार्यक्रम सम्पन्न, सामाजिक सौहार्द और इंसानियत पर ज़ोर
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान द्वारा मोती डूंगरी स्थित इस्लामी सेंटर में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और समुदायों के वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सौहार्द और इंसानियत को मज़बूत करने की ज़रूरत पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि “हम अच्छे काम करेंगे तो अच्छा समाज भी बनेगा और ईश्वर भी प्रसन्न होगा।” उन्होंने फ़िलिस्तीन में हो रहे अत्याचारों की निंदा करते हुए सवाल उठाया कि मानवाधिकार की बात करने वाले चुप क्यों हैं। इस अवसर पर ईसाई विचारक सुरेन्द्र पेट्रिक ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में सभी धर्मों का योगदान रहा है, और हमें आशा नहीं छोड़नी चाहिए। समाजसेवी सुमित्रा जी ने कहा कि साम्प्रदायिकता के ख़िलाफ़ मिलकर संघर्ष करना ज़रूरी है। वहीं वेलफेयर पार्टी, SDPI, CPI, गायत्री परिवार, जमिअत उलैमा और दलित-मुस्लिम एकता मंच के प्रतिनिधियों ने भी भाईचारे, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा पर जोर दिया। पत्रकार राजन महान ने कहा कि मुसलमानों ने कभी क़ानून नहीं तोड़ा और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर एक मिसाल कायम की है। विधायक रफ़ीक़ ख़ान ने वक़्फ़ संशोधन बिल की निंदा करते हुए इसे विभाजनकारी बताया। अंत में मेहमानों को सिवय्याँ परोसी गईं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि एकजुट होकर नफ़रत का मुक़ाबला ही देश को बचा सकता है। इस मौके पर डॉ. मुहम्मद नाज़िमुद्दीन, सुरेन्द्र पेट्रिक (ईसाई विचारक), कैलाश सिंह यादव, सुमित्रा जी, डॉ. शहाबुद्दीन, स्नैहा दीदी, वकार अहमद, हाफ़िज़ मन्ज़ूर अहमद, मोहनलाल बैरवा, प्रोफ़ेसर विशाल, रणजीत जाटव, एडवोकेट मुजाहिद नक़वी, राजन महान, निशा सिद्धु, विधायक रफ़ीक़ ख़ान एवं डॉ. सैयद नासिर हसन मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
