जमाअत ए इस्लामी हिंद बारां ने छबड़ा में किए रमजान किट वितरित
छबड़ा, (रॉयल पत्रिका)। जमाअत ए इस्लामी हिंद बारां की जानिब से 20 मार्च 2025 बरोज जुमेरात को छबड़ा में जाकर 10 जरूरतमंद लोगों को रमजान किट तकसीम किए गए। जमाअत ए इस्लामी हिंद पिछले 70 सालों से भी ज्यादा समय से गरीबों की मदद के लिए तैयार रहती है। जमाअत ए इस्लामी की जानिब से जरूरत मंद लोगों को हर साल रमजान में किट ओर सर्दी के मौसम में कम्बल और तालिबें इल्म को स्कॉलरशिप ओर बेसहारा औरतों को हर महीने पेंशन ओर बेरोजगार लोगों की मदद करने के लिए उन्हें सिलाई मशीन भी दी जाती हैं। इसी क्रम में जरूरत मंद लोगों को रमजान किट वितरित करने के लिए बारां से यूसुफ राज, अब्दुल शकुर, सरदार अली ओर समीर अली पहुंचे और वहां के जिम्मेदार मोहम्मद जावेद, शब्बीर अहमद, सलाम भाई शानू भाई , इकबाल भाई, हिदायत भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
