Loading...

जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द बारां ने गरीबों में तकसीम किए 70 रमजान किट 

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। 75 सालों से लगातार गरीबों बेसहारा लोगों की फलाह व बेबुदी के काम करने वाली सामाजिक संस्था जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द की बारां इकाई ने रविवार 16 मार्च को जामिया कौसर स्कूल में शोबा-ए खिदमत-ए खल्क के तहत आइडियल रिलीफ ट्रस्ट के द्वारा रमज़ान किट का वितरण किया। अमीर ए मकामी ईमाम शब्बीर अहमद ने बताया कि जमात के किट वितरण प्रोग्राम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रिंसिपल मुश्फिक अंसारी व डॉक्टर जमील अहमद रहे। मंच पर उपस्थित अतिथि डॉक्टर जमील अहमद व रिटायर्ड प्रिंसिपल मुश्फिक अंसारी ने कहा कि जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द की खिदमात हमेशा समाज की भलाई व जागरूकता के लिए रही है, जमात ने हमेशा गरीबों, यतीमों, बेवाओं व बेसहारा लोगों की मदद की है, हम उम्मीद करते है आगे भी ये खिदमत जारी रहेगी। जमात के पूर्व अमीर यूसुफ राज ने बताया कि जमाअत-ए-इस्लामी के ज़िम्मेदार लोगों ने शहर के अलग-अलग मोहल्लों में घूमकर 70 परिवारों का सर्वे करके चयन किया है। प्रत्येक किट की कीमत 1350 रुपये है जिसमे रमज़ान के महीने में काम आने वाले राशन के जरूरी सामान मौजूद है। प्रोग्राम में हाजी अब्दुल हसीब, उमर फारूक, लईक अहमद, अब्दुल शकूर कारपेंटर, सरदार अली, मूसा टेलर, जियाउर्रहमान, समीर अली, वासिद खान प्रोग्राम का संचालन  यूसुफ राज ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।