Loading...

स्व जनगणना अभियान 2026 में जयपुर ने बनाया रिकॉर्ड, जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त सम्मानित

Follow us

Share

जयपुर। जनगणना संचालन 2026 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में जयपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले द्वारा अब तक 3.25 लाख से अधिक स्वगणना दर्ज की गई हैं, जो राज्य की कुल स्वगणना उपलब्धि का लगभग 22 प्रतिशत है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि जनगणना के प्रति व्यापक जनजागरूकता, प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा जनगणना कार्मिकों एवं अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से निरंतर जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं, जिससे आमजन ने उत्साहपूर्वक स्वगणना अभियान में सहभागिता निभाई।

जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त सम्मानित

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास द्वारा जिला कलेक्टर संदेश नायक एवं नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा को सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारी जयपुर जिले के प्रधान जनगणना अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं तथा उनके नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

Advertisement

जिला प्रशासन ने जनगणना 2026 के सफल संचालन हेतु आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता एवं सुविधा गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।