Loading...

जयपुर में आरटीओ का अवैध वाहनों पर बड़ा अभियान, 955 चालान और 96 वाहन सीज

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। आरटीओ प्रथम ने शहर में अवैध वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि पिछले पांच दिनों के दौरान विभिन्न स्थानों पर जांच की गई, जिसमें कुल 2865 वाहनों की समीक्षा की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 955 वाहनों के चालान किए गए। अभियान में बिना परमिट, फिटनेस और पॉल्युशन सर्टिफिकेट के चल रहे वाहनों को भी रोका गया।आरटीओ ने बताया- जांच के दौरान 137 गाड़ियां ओवरलोड पाई गईं, जबकि 254 वाहनों में ओवर प्रोजेक्शन मिला। बिना परमिट के 85 वाहन पकड़े गए। इसके अलावा 143 गाड़ियों का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला और 140 वाहनों का पॉल्युशन सर्टिफिकेट भी नहीं था। कुल 96 वाहनों को सीज किया गया है। अभियान के दौरान अब तक 29 लाख 16 हजार 200 रुपए की कंपाउंड राशि वसूली गई है, और चालानों से अनुमानित कुल राशि 72 लाख 84 हजार 397 रुपए तक पहुंच चुकी है। आरटीओ ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।