ऑपरेशन आग के तहत जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
- गैंग के मुख्य सरगना सहित 4 गैंगस्टर गिरफ्तार,
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। शहर की संजय सर्किल थाना पुलिस ने एक गैंग के मुख्य सरगना समेत चार गैंगस्टर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस और 2 धारदार कटार बरामद किए हैं। आरोपियों की साजिश विरोधी गैंग के सदस्यों की हत्या कर वर्चस्व कायम करने की थी। पुलिस के अनुसार, दोनों गैंग के बीच पिछले 6 महीने से गैंगवार चल रही थी और जयपुर के आदर्श नगर, विधायकपुरी, सदर और शास्त्री नगर में कई बार हमले हो चुके हैं। डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा ने बताया कि गैंगवार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। डीएसटी नॉर्थ और संजय सर्किल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारों गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जयपुर शहर में विभिन्न क्लबों, सटोरियों और व्यापारियों को डराकर वसूली कर रहे थे। इसके अलावा, गैंग के सदस्यों में वर्चस्व की लड़ाई के चलते एक-दूसरे की हत्या करने की साचिश रच रहे थे। डीसीपी के अनुसार, गैंग के सदस्य पिछले कई महीनों से एक-दूसरे की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। गैंग के बदमाश जयपुर के विभिन्न इलाकों में मारपीट, जानलेवा हमला, गाड़ियों को जलाना और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस की सख्ती के चलते गैंग के अधिकतर सदस्य अंडरग्राउंड हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वसीम अहमद, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद शाहरुख मलंग और फिरोज खान उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार किया है। ये सभी बदमाश हथियारों के साथ दूसरी गैंग के सदस्यों की हत्या करने के लिए एकत्रित हुए थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
