Loading...

जयपुर के कैफे में चल रहा था हुक्काबार, CST टीम ने मैनेजर सहित 9 को पकड़ा

Follow us

Share

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट स्पेशल टीम (CST) और अशोक नगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात सी-स्कीम इलाके में स्थित एक कैफे पर छापेमारी की। कैफे की जांच के दौरान वहां 24 हुक्के चालू हालत में पाए गए, जिनके माध्यम से ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। जांच के दौरान कैफे में बड़ी संख्या में युवक मौजूद मिले, जो हुक्का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 40 पाइप, 32 चिलम, 34 फ्लेवर के डिब्बे और एक कट्टा फिल्टर पाइप बरामद किए। पुलिस ने मैनेजर सहित 9 लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस क्लब संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

कैफे के मैनेजर समेत 9 लोग हिरासत में

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ग्राहकों को हुक्का परोसते हुए 8 लड़कों और कैफे के मैनेजर गोवर्धन को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू उत्पादों के सेवन और संबंधित नियमों के उल्लंघन को लेकर 17 लोगों के खिलाफ COTPA एक्ट के तहत चालान बनाए गए।

अवैध हुक्का बारों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी। शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों और कैफे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने कैफे संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।