Loading...

मुंशी सिफत हुसैन संयुक्त मोहल्ला विकास समिति द्वारा इस्तकबाल प्रोग्राम

Jaipur

Follow us

Share

जोधपुर(रॉयल पत्रिका)। मुंशी सिफत हुसैन संयुक्त मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष जुल्फिकार अली ने बताया कि जोधाणा जागरूक मंच संस्थान द्वारा पिछले कई वर्षों से सामाजिक अवेयरनेस के लिए काम किया जा रहा है जिसमें विशेष कर “नशा मुक्त समाज” मुहिम की हम सराहना करते हैं। जोधाणा मंच द्वारा अवेयरनेस कार्यक्रम और हाल ही में बने प्रदेश अध्यक्ष इंसाफ अली भाईजान, संस्थापक साजिद खान, नसीम अली,आसिफ नुरी,मोहम्मद इमरान, इकबाल नूरी,नदीम शाह, मोहम्मद हारुन शाह शकील अहमद आदि पदाधिकारीयो को माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर इंसाफ अली भाई जान ने संस्था को तमाम मेम्बरो का शुक्रिया अदा करते हुए संकल्प लिया कि वह संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और संस्था को आगे बढ़ाने का काम करेंगें। मंच संचालन लियाकत घोसी ने किया और अंत में कालू भाई घोसी ने सबका शुक्रिया अदा किया। सचिव मोहम्मद नफीस ने बताया कि इस मौके पर नसीम अली, इंसाफ अली, साजिद खान, मरान कुरैशी, शकील अहमद, मोहम्मद हारून, नूरुद्दीन, आसिफ नूरी, मोहम्मद शाहरुख, जुल्फिकार (टिपू) अध्यक्ष,कालू भाई घोसी उपाध्यक्ष, लियाकत घोसी प्रचार मंत्री, आसिफ फौजदार सोशल मीडिया प्रभारी, नूरुद्दीन भाई, अब्दुल अज़ीज़ (राजू), वाजिद भाई, मोहम्मद वारिस, नईम खान उस्मान, अश्फाक, इमरान, मोहम्मद समीर आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।