Loading...

राजस्थान के युवाओं को इजराइल में नौकरी का अवसर, 10वीं पास वाले भी करें आवेदन… 2 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

Career & Jobs Top News दुनिया

Follow us

Share

Israel Home Based Caregiver Vacancy : जयपुर। विदेश में नौकरी का सपना देख रहे राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इजराइल में होम-बेस्ड केयरगिवर के 3500 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन होने पर उम्मीदवारों को हर महीने करीब 2 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी। इजराइल में निकली यह भर्ती राजस्थान सरकार द्वारा भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से की जा रही है। इस भर्ती में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। कुल पदों में करीब 90 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए और 10 प्रतिशत सीटें पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से कम से कम 990 घंटे का केयरगिविंग प्रशिक्षण प्रमाणपत्र है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण भी मान्य रहेगा। इसके अलावा नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, केयरगिविंग या संबंधित क्षेत्र का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 25 से 45 साल तय की गई है। इसके साथ ही पासपोर्ट की वैधता कम से कम तीन साल शेष होना अनिवार्य रखा गया है। भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 1.5 मीटर और वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना चाहिए।

हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जरूरी

उम्मीदवार का भर्ती में आवेदन करने के लिए हिंदी के साथ ही अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान भी जरूरी है, क्योंकि सिलेक्टेड उम्मीदवारों को इजराइल में मरीजों और परिवारों के साथ संवाद करना होगा।

Advertisement

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार 22 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवार को सरकार द्वारा जारी किए गए गूगल फॉर्म पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद सरकार के स्तर पर फॉर्म की छटनी होगी। योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद इजराइल सरकार फाइनल सिलेक्शन करेगी। भर्ती को लेकर कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी रखी गई हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले इजराइल में काम किया हो या जिनके पति-पत्नी, माता-पिता या फिर बच्चे वर्तमान में इजराइल में कार्यरत हों, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे। सिलेक्ट होने के बाद नियुक्ति का आखिरी फैसला इजराइली सरकार द्वारा लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।