चांद दिखने पर इस्लामी साल शुरु, 1500 साला मिलादुन्नबी का इस्तकबाल
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। मोहर्रम का चांद दिखने पर इस्लामी साल शुरू होता है, इस्लामी केलेण्डर के मुताबिक 5 सितम्बर 2025 को इस्लाम के पैगम्बर का जन्म को 15 सौ साल हो रहे हैं। नये साल के पहले दिन 15 सौ साला मिलादुन्नबी को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए दरगाह अहमद अली शाह बाबा पर 15 सौ साला मिलादुन्नबी का इस्तकबाल मौलाना फज्ले हक सरपरस्त तंज़ीम उलमा व अइम्माए मसाजिद शहर कोटा की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मौलाना सईद मुख्तार, मौलाना अलाउद्दीन, मुफ्ती शहबाज़ आलम, मुफ्ती काज़िम, मौलाना कमरूद्दीन अशरफी, मुफ्ती नौशाद आलम, हाफिज़ मोहम्मद हनीफ, हाफिज नसीम व सदर ईद मिलादुन्नबी मोहम्मद उमर, फजुर्रहमान व शहर के उलमा व इमामों व मीलाद काउंसिल के ओहदेदारान ने शिरकत कर मुबारकबाद दी।
मिलाद काउंसिल कोटा के सदर सय्यद सैफ अली ने बताया कि विश्व पैमाने पर आलमी मिलादुन्नबी कोटा में होगी, जिनकी तैयारियां शुरू कर दी गई।
कॉन्फ्रेन्स का उदेश्य पैगम्बरे इस्लाम की अमन व शांति की जीवनी पेश करके नेकी के रास्ते पर चलाना है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
