इस्लाह ए मुआशरा 1 दिसबर को
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जमीअत उलमा ए राजस्थान की जानिब से जयपुर में इस्लाह ए मुआशरा के विषय पर 1 दिसम्बर को एक बड़ा इजलास ए आम किया जा रहा है। प्रोग्राम को कामयाब करने के लिए जयपुर की लेडीज़ वॉलेंटियर की एक मीटिंग रविवार को हज हाउस करबला जयपुर में बुलाई गई। मआशरे व समाज की इस्लाह में औरतें क्या किरदार अदा कर सकती हैं? इस विषय पर मुफ्ती अखलाक उर रहमान कासमी ने खिताब किया। जमीअत उलमा राजस्थान के जनरल सेक्रेट्री मुफ्ती अब्दुल वहाब ने इस मीटिंग की अध्यक्षता की। वहीं हज वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेट्री हाजी निजामुद्दीन ने प्रोग्राम की सरपरस्ती की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
