Loading...

ईरान विश्व का एकमात्र देश है जो अमेरिका से सीधे युद्ध की हिम्मत दिखा रहा है

संपादकीय

ईरान विश्व का एकमात्र देश है जो अमेरिका से सीधे युद्ध की हिम्मत दिखा रहा है

Follow us

Share

अमेरिका विश्व का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है I पूरे विश्व में अमेरिका का आर्थिक, राजनीतिक एवं सैन्य मामलों में दखल माना जाता है I अमेरिका दुनिया के अधिकतर देशों में अंदर तक दखल देता है I अमेरिका के विरोध में चलने वाले दर्जनों देशों के शासनाध्यक्षों को सत्ता से हाथ धोना पड़ा है I कोई भी देश अमेरिका से सीधी लड़ाई की हिम्मत नहीं रखता है I अमेरिका एकमात्र देश है जो विश्व के किसी भी देश और उसके शासनाध्यक्ष को धमका सकता है I राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले अमेरिका की ओर से धमकियां गुप्त एवं एजेंसियों की ओर से देश एवं राष्ट्राध्यक्ष को दी जाती थी, लेकिन वर्तमान में धमकियां देने का काम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वयं ले रखा है I अमेरिका के राष्ट्रपति विश्व के एकमात्र शासनाध्यक्ष हैं जो कुछ भी गुप्त या छुपाकर नहीं रखते हैं I जो उनके दिल में होता है वह मीडिया के जरिए तुरंत सबको पता चल जाता है I अमेरिका की नीति अब सब देशों के सामने आ चुकी है I दूसरी तरफ चीन, रूस, ईरान, उत्तर कोरिया, भारत सहित कई अन्य देश अमेरिका की मनमानी के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं I यह देश मिलकर जहां भी दो देशों के बीच टकराव होता है, अमेरिका के सामने खड़े हो जाते हैं I यही कारण है कि अमेरिका को पिछले दशक में कई मोर्चों पर पीछे हटना पड़ा या फिर डिफीट खानी पड़ी है I आर्थिक मोर्चे पर अमेरिका तेजी से कमजोर हो रहा है I अमेरिका की जीडीपी से ज्यादा वह कर्जदार है I अमेरिका की आमदनी जो लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, मिसाइलों एवं अन्य सैन्य साजो सामान बेचकर होती थी, काफी कम हो गई है I अमेरिकी हथियार खरीदने वाले देश अब चीन, तुर्की, पाकिस्तान, भारत, फ्रांस, ब्रिटेन से हथियार खरीद रहे हैं I अमेरिकी हथियारों की सर्वोच्चता भी तेजी से नीचे गिर रही है I इजराईल और यूक्रेन की हार ने अमेरिकी वर्चस्व की पोल खोल कर रखती है I इजराईल को शक्तिशाली बनाकर अमेरिका ने चार-पांच दशकों तक पश्चिमी एशिया के मुस्लिम देशों पर वर्चस्व बनाए रखा I लेकिन इज़राईल का ईरान से हारना अमेरिका के लिए मुसीबत बन गई I ईरान अमेरिका को खुला चैलेंज दे रहा है I ईरान परमाणु बम बनाने के नजदीक है I ईरान यदि परमाणु बम बना लेता है तो अमेरिका और इजराईल की मुसीबतें और बढ़ जाएंगी I इसलिए अमेरिका ईरान को झुकाने के लिए उस पर आक्रमण करना चाहता है I अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान को बर्बाद करने की बार-बार धमकी दे रहे हैं I लेकिन ईरान पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है I इसके उलट ईरान का कहना है कि यदि उसमें ईरान पर आक्रमण किया तो खाड़ी देश में अमेरिका के जितने भी सैनिक अड्डे हैं, बर्बाद कर दिए जाएंगे I ईरान विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जो अमेरिका से सीधी टक्कर लेने के लिए तैयार खड़ा है I अमेरिका धमकी पर धमकी दे रहा है I लेकिन उसकी ईरान पर हमला करने की हिम्मत नहीं हो रही है I इजराईल में पहले जैसी ताकत नहीं बची है I नाटो देश भी अमेरिका का साथ देने से बच रहे हैं I ईरान से युद्ध की तैयारी में सिर्फ इसराईल और अमेरिका ही साथ दिखाई दे रहे है I ज्यादातर अमेरिका के मित्र मुस्लिम देश भी ईरान पर अमेरिकी आक्रमण का विरोध करने लगे हैं I यदि युद्ध हुआ तो अमेरिका को बड़ा नुकसान होने का अंदेशा है I चीन और रूस पूरी तरह ईरान के साथ खड़े हैं, इसलिए कहा जा सकता है कि यदि ईरान अमेरिका में युद्ध हुआ तो भयंकर युद्ध होगा और विश्व के ज्यादातर देश इस युद्ध से प्रभावित होंगे I

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।