ईरान ने इजराइल पर 180 मिसाइल दागीं
ईरानी राष्ट्रपति बोले- यह इजराइली हमले का जवाब; नेतन्याहू ने कहा- इसकी भारी कीमत चुकानी होगी

ईरान ने इजराइल पर मंगलवार रात 180 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि हमला मोसाद हेडक्वार्टर, नेवातिम एयरबेस और तेल नोफ एयरबेस को निशाना बनाकर किया गया था। ईरान की ज्यादातर मिसाइलों को इजराइल के डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। IDF के मुताबिक हमले में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
हमले के बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि हमने इजराइल की आक्रामकता का जवाब दिया है। यह ईरान के हितों और नागरिकों की रक्षा के लिए जरूरी था। अगर इजराइल ने पलटवार किया, तो तगड़ा जवाब देंगे। इधर, इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान को इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। IDF ने कहा है कि हम ईरान को बख्शने वाले नहीं है।
दूसरी तरफ, अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक की। बाइडेन ने अमेरिकी सेना से कहा है कि वो ईरानी हमलों से इजराइल की रक्षा करे और इजराइल की तरफ दागी गई मिसाइलों को मार गिराए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
