Loading...

राजधानी के मदरसों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर के पंजीकृत मदरसों में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध के निर्देशानुसार जयपुर जिले के पंजीकृत मदरसों में यह आयोजन किया गया। इसी कड़ी में एक कार्यक्रम मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल, नाहरी का नाका में आयोजित हुआ, जहाँ छात्राओं ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत निबंध प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्राओं ने महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखे। छात्रा हनी बानो ने “महिलाओं के अधिकार और समाज की जिम्मेदारी” विषय पर एक प्रभावी भाषण दिया, जिसमें उन्होंने लैंगिक समानता और शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक भूमिकाओं को उकेरा। मदरसे के निदेशक कारी मोहम्मद इसहाक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा और आत्मनिर्भरता हर लड़की का अधिकार है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चियाँ अपने सपनों को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।” जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध के अनुसार, “मदरसों में ऐसे आयोजनों का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समानता का संदेश देना है। हमारी कोशिश है कि शिक्षा के साथ-साथ यहाँ सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हो।”

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।