Loading...

‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’: हंगामे की भेंट चढ़ा दिव्यांगजन का जिला स्तरीय समारोह

Jaipur

Follow us

Share

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह हंगामे की भेंट चढ़ गया। गौरतलब है कि बागला विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में उस वक्त हंगामा हुआ जब दिव्यांगों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखी। दिव्यांगजनों ने बोला की जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशीत करने के बाद भी स्कूल में दिव्यांग नहीं पहुंचे। हुआ यूं की विशेष अध्यापक के पास जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर कोई आदेश नहीं था। स्कूलों में केवल कार्यक्रम करवाने तक के ही आदेश थे, जबकि दिव्यांगों ने आरोप लगाया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का नाम देकर केवल खाना पूर्ति कर कार्यक्रम की इति श्री कर ली गई। इस दौरान रॉयल विकलांग विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी के नेतृत्व में दिव्यांगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने विधायक से कहा कि हमने कई बार समाज कल्याण मंत्री, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के आयुक्त ,विधायक, जिला कलेक्टर, नगर परिषद आयुक्त, सभापति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारीता  विभाग के सहायक निदेशक सहित अनेक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर सरस डेयरी बूथ, गुमटिया, नरेगा, इंदिरा रसोई, सहित सरकार की अनेक योजनाओं में रोजगार देने मांग की। लेकिन आज तक इनके कानों के नीचे जू तक नहीं रेंगी। दिव्यांग बोले हमें बीपीएल और खाद्य सुरक्षा में जोड़ने के आदेश केवल कागजों में सीमित कर रहे गए, विशेष विधालय 2021मे बनाने के आदेश हुए थे जो आज तक कागजों में ही सिमटकर रह गए। इस पर विधायक ने दिव्यागो से कहा कि आज मुझे मीटिंग में जाना है अगला कार्यक्रम इससे बेहतर करेंगे इसको लेकर विधायक और दिव्यांगों के बीच जमकर खींचतान हुई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।