Loading...

“इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी, चूरू” ने‌ पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को कैंडल मार्च कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर स्थित वीरगति स्मारक ‌(शहीद स्मारक) पर‌ सर्वे मुस्लिम समुदाय द्वारा गठित इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी ‌चूरू द्वारा पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की निर्मम हत्या करने के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोसायटी के जिलाध्यक्ष शौक़त अली खां झारिया (रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर) ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकियों द्वारा निहत्थे, मासूम पर्यटकों पर इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और सरकार से इन आतंकियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की। जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर फकरुल हसन गौरी ने मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक़ाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की,और सर्व समाज से अफवाहों से दूर रहने व आपसी भाईचारा बनाए रखने की गुज़ारिश की, सोसायटी के उपाध्यक्ष रिटायर्ड एएसपी मोहम्मद अयूब एवं मोहम्मद आरिफ खान “प्रिंसिपल” ने इस हमले को भारत की गंगा जमनी तहजीब पर हमला बताते हुए सरकार से देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की। शोक सभा के इस अवसर पर रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) नूर मोहम्मद खां, रिटायर्ड. प्रधानाध्यापक उस्मान गनी दिलावरखानी, इकरार खां लाडवाण, रिटायर्ड. प्राध्यापक गुलाम मोहियुद्दीन, लॉयन आबिद खान एलमान, मोहम्मद अली पठान, सद्दीक खां वरिष्ठ अध्यापक, रसीद खां मोयल ‌ रिटायर्ड प्रिंसिपल,  हबीब खान, जाकिर खान के के,असलम खां एलमान, यूसुफ कबीरखानी, आवेश क़ुरैशी, उस्मान अंसारी, करामत अली खान, इमरान अहमद, आमिर अंसारी, सलीम दिलावर खानी, जाफर खान आदि समाज के प्रबुद्ध जनों ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना प्रकट की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।