Loading...

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सफाई व्यवस्था पर 24 घंटे रखेगा नजर

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए बनाया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अब लगातार 24 घंटे काम करेगा। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार हसीजा ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर लालकोठी स्थित जयपुर स्मार्ट सिटी के ऑफिस में बनाया गया है, जहां से शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाती है। इस संबंध में जयपुर स्मार्ट सिटी सीईओ अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि सेंटर में निगम कर्मचारियों के डोर टू डोर कचरा संग्रहण, सफाई व्यवस्था, मेकेनीज तरीके से की जा रही सफाई की मॉनिटरिंग की जा रही है। निगम की ओर से शहर में  विशेष  रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की जा रही है। परकोटा और अन्य जगहों पर अत्याधुनिक मशीनों से रोड डिवाइडर की सफाई की जाती है। ऐसे में सफाई व्यवस्था और ज्यादा सुदृढ़ हों, इसके लिए स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसके लिए सेंटर 24 घंटे काम करेगा। साथ ही कोई शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई भी करेगा। कमांड  सेंटर से कर्मचारियों की हाजिरी, गाड़ियों के रूट की भी मॉनिटरिंग की जाती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।