इनरव्हील क्लब ने गरीब छात्र की शिक्षा का जिम्मा उठाया
छात्र के जीवन को संवारने की अनूठी पहल की
शब्बीर हुसैन
बारां,(रॉयल पत्रिका)। इनरव्हील क्लब बारां द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य करते हुए एक जरूरतमंद छात्र की शिक्षा का संपूर्ण जिम्मा उठाया गया। क्लब की अध्यक्षा नीतु गुप्ता ने बताया कि इस छात्र को ना केवल पढ़ाई का सहयोग दिया जा रहा है, बल्कि उसकी सभी मूलभूत आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।
क्लब द्वारा छात्र को दो जोड़ी यूनिफॉर्म, किताबें, नोटबुक, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल, स्कूल बैग, जूते और मौजे भी प्रदान किए गए ताकि वह सम्मानपूर्वक और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रख सके।
इस पुनीत कार्य में क्लब की सचिव सीमा सिंह की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने बताया कि छात्र पढ़ने में रुचि रखता है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण परिवार जन पढ़ाने में असमर्थ थे जैसे ही इनर व्हील क्लब को पता चला सभी क्लब मेंबर ने इसका बेड़ा अपने ऊपर ले लिया जब तक बच्चा पढ़ाई करेगा उसकी स्कूल फीस भी माफ करवा दी इस सेवा कार्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इनरव्हील क्लब का यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है, जो हमें यह सिखाता है कि छोटी-छोटी मदद भी किसी के भविष्य को उज्जवल बना सकती है। इस अवसर पर मंजू बंसल, शिल्पा गर्ग, नेहा गुप्ता, सुलेखा जैन, विनीता विजय, मृदुला मारू उपस्थित रही।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
