जिला प्रशासन की पहल, वर्षों से बंद रास्ते अब सुगम
शब्बीर हुसैन
बारां,(रॉयल पत्रिका)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले में चलाए गए ‘रास्ता खोलो अभियान’ के तहत वर्षों से बंद पड़े रास्तों को खुलवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के आठ उपखंड क्षेत्रों में अभियान के तहत प्रशासन की सक्रियता और जनभागीदारी से अब तक 57 रास्तों को बहाल कर लगभग 5485 स्थानीय निवासीयों को राहत प्रदान की गई। जिला कलक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन ने आमजन की शिकायतों और लंबित विवादों को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान शुरू किया। उपखंड अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की सतर्कता से अवैध अतिक्रमण हटाए गए और बंद रास्तों को आमजन के उपयोग के लिए खोल दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों को उनकी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि वर्षों से बंद पड़े रास्तों के खुलने से अब आमजन लिए आवाजाही आसान हो गई है। इससे व्यापार, कृषि कार्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी सुधार होगा। अभियान के तहत लगभग 5485 लोगों को उनके अधिकार वापस दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता थी। यह अभियान जनता की समस्याओं को सुलझाने और बंद रास्तों के कारण हो रही असुविधा को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जिला प्रशासन ने इस अभियान को निरंतर जारी रखकर और अन्य लंबित मामलों को भी शीघ्र निस्तारण करेंगे। प्रशासन द्वारा विवादित और अवरुद्ध रास्तों की पहचान कर उन्हें भी शीघ्र बहाल किया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
