Loading...

होराईजन हाईट्स वर्ल्ड स्कूल का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय स्थित उस्मानाबाद कॉलोनी में होराइजन हाइट्स वर्ल्ड स्कूल का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य आकर्षण पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह कोटवाद, राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ के प्राचार्य डॉ. जेबी खान, एडिशनल सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, असिस्टेंट प्रोफेसर जावेद खान, पोक्सो न्यायालय में पूर्व विशिष्ट लोक अभियोजक एडवोकेट वरूण सैनी, आल युवा मुस्लिम समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय खान, सीनियर लीगल एडवाइजर अयूब खान, शिक्षाविद् शमशेर खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ खान, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन, समाजसेवी जाकीर खान के के, साजिद टांक तारानगर, भीलू सिंह इत्यादि मंचस्थ अतिथि थे। शुभारंभ कार्यक्रम में होराइजन हाइट्स वर्ल्ड स्कूल चूरू के निदेशक सिराज नागरा ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि विक्रम सिंह कोटवाद ने कहा की वर्तमान समय में शिक्षा की महती आवश्यकता है इस शिक्षण संस्थान की स्थापना से उस्मानाबाद कालोनी में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सकेगी उन्होंने शिक्षण संस्थान की सफलता की कामना की ।इस अवसर पर पार्षद शाहरुख खान, एडवोकेट मोहम्मद आसिफ, आदिल खान, इस्माइल भाटी, सय्यद नोमान हसन, एडवोकेट मनोज भाटी, एडवोकेट श्याम सुंदर सैनी, एडवोकेट दीपक स्वामी, आरिफ रिसालदार, अकरम खान अल्फखानी, सुलेमान मणीयार, बाबू खां, बाबू खां रिसालदार, मुस्ताक खान, अब्बास मण्डावरिया, समीर सुल्तान, समीर आमू, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।