फ़िज़ूलख़र्ची के इस दौर में सादगी से निकाह कर समाज मे मिसाल पेश की
शब्बीर हुसैन
कोटा(रॉयल पत्रिका)। मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी बिरादरी पंचायत अंसारियान समिति के अध्यक्ष,ऑल इंडिया सीरत कमेटी के अध्यक्ष,अल-फ़लाह एजुकेशनल ट्रस्ट के फाउंडर मेम्बर एवं सहारा एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन लियाक़त अंसारी के पुत्र मोहम्मद शादाब अंसारी का निकाह बोरखेड़ा निवासी इरम इक़बाल के साथ शनिवार 30 नवंबर को सादगी के साथ अमृत नगर मस्जिद में सम्पन्न हुआ। निकाह शहर काजी जुबेर अहमद साहब ने पढ़ाया। लियाक़त अंसारी कई सामाजिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते है,,उन्होंने समाज मे मिसाल पेश करते हुए पूर्ण सादगी से बिना कोई निकासी बिना किसी बारात बिना कोई आतिशबाजी एवं गाजे-बाजे के निकाह शरीयत के अनुसार मस्ज़िद में अदा किया।उन्होंने बताया कि शादी से पूर्व घर मे होने वाली हल्दी,मेहंदी की रस्म भी नही की गई, और ना ही लड़की वालों के घर कोई दावत इंतेज़ाम किया गया और ना ही लड़की वालों से किसी तरह का दहेज़ लिया गया। समाज मे फैली कुरीतियों एवं दहेज़ प्रथा के खिलाफ ये निकाह बिल्कुल सादगी से सम्पन्न हुआ। दुल्हन इरम इकबाल के वालिद डॉ इकबाल सिद्दीकी ने बताया कि समाज मे फैली कुरूतियों को समाप्त करने के लिये हम दोनों परिवारों ने जो वादा लिया था आज वो पूरा हुआ इसमें समाज के लिये स्पस्ट संदेश है कि इच्छा शक्ति हो तो अमीर हो या गरीब वो समाज की कुरूतियों को दूर कर सकता है,और आज का निकाह इसकी बेहतरीन मिसाल है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
