मेघवाल जनकल्याण समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष जगदीश मेघवाल व कोषाध्यक्ष गंगाधर निर्मल को सौंपा चार्ज
देवविमान यात्रा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया
बारां (रॉयल पत्रिका)। बाबा रामदेव मेघवाल जन कल्याण समिति, जिला बारां की बैठक जिलाध्यक्ष जगदीश मेघवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला महामंत्री बद्रीप्रसाद मेघवाल व जिला प्रवक्ता प्रदीप मोतीपुरा ने बताया कि बैठक रविवार 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे मेघवाल छात्रावास बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण चरीघाट रोड, लंका कॉलोनी बारां पर आहुत की गई। बैठक में डोल ग्यारस पर निकाली गई देव विमान यात्रा के दौरान हुए खर्च के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मेघवाल नियाना ने जिलाध्यक्ष जगदीश मेघवाल को जिलाध्यक्ष का चार्ज सौंपा। साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंट कर जिलाध्यक्ष सहित सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी को अग्रिम शुभकामनाएं दी । वहीं जिला कोषाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल दीलोदा ने जिला कोषाध्यक्ष गंगाधर निर्मल को कोषाध्यक्ष का चार्ज मेघवाल समाज बंधुओं एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थित में सौंपा गया। जिलाध्यक्ष जगदीश मेघवाल ने अध्यक्षीय उदबोधन में संबोधित किया व उपस्थित जनों का अभिवादन किया। जिला महामंत्री बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बैठक के अंत मे सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में जिला महामंत्री नंदकिशोर फूंसरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल नाकेदार, रामदयाल किशनगंज, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बाबा वेल्डिंग, वीरेंद्र शांत, कवि सूरजमल मियाड़ा, रमेशचंद मेघवाल, हंसराज मेघवाल, हेमराज खेड़ली, रामप्रसाद कोटड़ा, सूरज फतेहपुर, रामनारायण मेघवाल, रामस्वरूप खुरी, महासचिव रामबिलास मेघवाल, रामप्रताप मेघवाल, लीलाधर कोटड़ा, पृथ्वीराज मेघवाल, सह कोषाध्यक्ष सुनील मेघवाल, कार्यालय मंत्री घनश्याम पाठेड़ा, मांगीलाल मेघवाल इत्यादि समाज के बंधु व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
