Loading...

राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में 16 वर्ष तक के 70 बच्चों को स्वर्णप्रशन दवा पिलाई

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

बारां, (रॉयल पत्रिका)। राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय स्टेशन रोड द्वारा बच्चों को स्वर्णप्रशन दवा पिलाई गई। प्रधान चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ कैलाश चन्द बरुलिया ने बताया कि पुष्प नक्षत्र के अवसर पर आज 0 से 16 वर्ष के कुल 70 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। आंचल प्रसूता केन्द्र प्रभारी डां राजकुमार गोयल ने बताया कि स्वर्ण प्राशन बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। शारीरिक व मानसिक विकास में वृद्दि करता है। बच्चों में सोचने समझने की शक्ति में वृद्दि करता है एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढाता है। आंचल प्रसूता केन्द्र के माध्यम से गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओ को सेवाएं दी जा रही है। इस अवसर पर जरावस्था चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद नागर ने बताया कि हमने सीनियर सिटीजन की सेवा के लिए सभी प्रकार की दवाइयां जो हम यहां से निशुल्क दे सकते हैं निशुल्क दी जा रही है एवं उनका स्वास्थ्य कैसे अच्छा बना रहे इस बारे में बताया जाएगा।  पंचकर्म प्रभारी डॉ. महेन्द्र मीणा ने बताया कि शिविर में आज 5 मरीजों को शिरोधारा एवं 10 मरीजों का अग्निकर्म किया गया। पंचकर्म से तुरंत आराम होता है। ऐसी बीमारियों के लिए पंचकर्म में मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पवनदीप, शिवराज ने स्वर्णप्राशन कैंप में अपनी सेवाऐं दी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।