Loading...

झालावाड़ जिले में या अली या हुसैन की मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए

झालावाड़

Follow us

Share

फिरोज खांन वारसी

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। शहर सहित अकलेरा, भवानीमंडी डग,चोमेला,गंगधार खानपुर झालरापाटन में हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजिये निकले गए, हुसैनी सोसाइटी के नायब सदर अलीम खान ने 6 जुलाई को बताया कि इस बार झालावाड़ शहर में 45 से अधिक ताजिये निकाले गए वही हैदरी अखाड़ा और हुसैन अखाड़े की ओर से छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों सहित नौजवानों ने हैरतअंगेज अखाड़े के करतब दिखाएं शहर में जगह- जगह शरबत पिलाया गया और तबर्रुक तक्सीम किया चूड़ी वालों की मस्जिद में सभी रोज़े दारो के लिए इफ्तार का इंतजाम भी किया गया। पार्षद फारुख अहमद, नफीस शेख, असलम खान, रउफ़ मंसूरी की ओर से हुसैनी सोसाइटी के सदर राशिद अली का इस्तकबाल किया गया और हुसैनी सोसाइटी की ओर एसडीएम अभिषेक चारण, पुलिस उप अधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा, थानाधिकारी रामकेश मीणा का हुसैनी सोसाइटी की ओर से इस्तकबाल किया गया। इराक से लाई हुई चादर और मिट्टी कि अल्लाह की याद के इमामबाड़े पर जियारत कराई गई। पूरा शहर या हुसैन या हुसैन के नारों से गूंज उठा। बड़ा बाजार से 4 बजे ताजीये उठाए गए जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शाम 7 बजे मल मोहल्ला पहुंचे। वहां से कर्बला के लिए रवाना हुए, जहां देर रात तक ताजियों को पुलिस प्रशासन की निगरानी में नदी पर ठंडा किया गया। ताजिया के जुलूस में अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। एसपी ऋचा तोमर सहित पुलिस के आला अधिकारी पूरे जुलूस की मॉनिटरिंग करते नजर आए। हुसैनी सोसाइटी के सदर सैयद राशिद अली, नायब सदर अलीम खान, आमिर खान, गुड्डू अजमेरी, जाहिद पठान, वसीम खान, आसिफ खान, आशु अब्बासी, नईम खान, अदनान मिर्जा, अमान सहित हुसैनी सोसाइटी के सदस्य ताजियों के जुलूस की और कर्बला की व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।