Loading...

प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

जयपुर

Follow us

Share

  1. शंकराचार्य का दर्शन किस पर आधारित था?
    (A) द्वैत            (B) अद्वैत    (C) विशिष्टाद्वैत            (D) सांक्य
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: शंकराचार्य ने ‘अद्वैत वेदांत’ का प्रतिपादन किया — ब्रह्म ही सत्य है, जगत मिथ्या।
  2.  ‘नालंदा विश्वविद्यालय’ को किस आक्रमणकारी ने नष्ट किया था?
    (A) महमूद गजनवी    (B) मुहम्मद गौरी            (C) बख्तियार खिलजी         (D) तैमूर
    उत्तर: (C)
    व्याख्या: 1193 ई. में बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय को जलाकर नष्ट किया।
  3.  ‘राजतरंगिणी’ का लेखक कौन था?
    (A) काल्हण    (B) बाणभट्ट   (C) कालिदास  (D) हेमचंद्र
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: ‘राजतरंगिणी’ कश्मीर के राजाओं का इतिहास है जिसे काल्हण ने लिखा।
  4. अल-बेरूनी किस शासक के समय भारत आया था?
    (A) महमूद गजनवी    (B) मुहम्मद बिन कासिम      (C) कुतुबुद्दीन ऐबक   (D) इल्तुतमिश
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: अल-बेरूनी महमूद गजनवी के साथ भारत आया और उसने ‘तहकीक-ए-हिंद’ नामक ग्रंथ लिखा।
  5. ‘कुतुब मीनार’ का निर्माण प्रारंभ किसने किया था?
    (A) कुतुबुद्दीन ऐबक   (B) इल्तुतमिश (C) बलबन     (D) अलाउद्दीन खिलजी
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: कुतुब मीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने प्रारंभ किया, जिसे इल्तुतमिश ने पूरा किया।
  6.  ‘इल्तुतमिश’ ने किसे अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था?
    (A) रजिया सुल्ताना    (B) बलबन     (C) नसीरुद्दीन (D) कुतुबुद्दीन
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: इल्तुतमिश ने अपनी पुत्री रजिया सुल्ताना को उत्तराधिकारी बनाया था।
  7. अलाउद्दीन खिलजी ने कौन-सा प्रसिद्ध बाजार नियंत्रण लागू किया था?
    (A) भूमि सुधार नीति   (B) मूल्य नियंत्रण प्रणाली      (C) कर सुधार   (D) व्यापार निषेध
    उत्तर: (B)
    व्याख्या: अलाउद्दीन खिलजी ने वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य नियंत्रण प्रणाली लागू की थी।
  8. ‘खिलजी काल’ में दक्षिण भारत को किसने जीता?
    (A) मलिक काफूर            (B) अलाउद्दीन खिलजी       (C) बलबन     (D) नसीरुद्दीन
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: मलिक काफूर ने दक्षिण भारत में कई राज्यों को अलाउद्दीन खिलजी के लिए जीता था।
  9. तुगलक वंश के संस्थापक कौन थे?
    (A) गयासुद्दीन तुगलक (B) मुहम्मद बिन तुगलक (C) फिरोज तुगलक     (D) नसीरुद्दीन
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: गयासुद्दीन तुगलक ने 1320 ई. में तुगलक वंश की स्थापना की।
  10. मुहम्मद बिन तुगलक की कौन-सी नीति असफल रही?
    (A) राजधानी परिवर्तन  (B) टोकन मुद्रा  (C) दोनो ही    (D) कोई नहीं
    उत्तर: (C)
    व्याख्या: मुहम्मद बिन तुगलक की दोनों नीतियाँ — राजधानी परिवर्तन और टोकन मुद्रा — विफल रहीं।
  11. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई?
    (A) 1336 ई.          (B) 1347 ई.           (C) 1350 ई.           (D) 1365 ई.
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर और बुक्का ने 1336 ई. में की थी।
  12. विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी —
    (A) हम्पी      (B) मैसूर      (C) मदुरै            (D) तंजावुर
    उत्तर: (A)
    व्याख्या: विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी थी, जो अब यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
  13. ‘भक्ति आंदोलन’ के उत्तर भारत में प्रमुख प्रवर्तक कौन थे?
    (A) रामानुज   (B) कबीर     (C) रामानंद    (D) नामदेव
    उत्तर: (C)
    व्याख्या: उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन की शुरुआत रामानंद ने की, जिन्होंने भक्ति को जाति–वर्ग से ऊपर रखा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।