मुफ्ती ए आजम राजस्थान की सदारत में उलेमा ए किराम की मुस्लिम समुदाय में नशे के खिलाफ अहम बैठक
जोधपुर(रॉयल पत्रिका)। आध्यात्मिक इस्लामी संस्था दारुल उलूम इस्हाकिया हजरत मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद खान साहब रजवी की सदारत में राजस्थान भर के उलेमा ए किराम की मुस्लिम समुदाय में नशे के खिलाफ एक अहम बैठक दारूल उलूम अशफाकिया चीरघर के सभागार में हुई। मौलाना बरकत अली अशरफी ने बताया कि मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद खान साहब रजवी ने सदारत करते हुए अपने बयान में मुस्लिम समुदाय में युवाओं को नशा, जुआ, लड़ाई-झगड़े व हराम कामों से दूर रहने का आह्वान किया गया। रजवी ने कहा कि तीन महीने तक सभी उलेमा ए किराम मस्जिदों में जुम्मे के दिन व नमाजों के दौरान अपने अपने प्रवचन (तकरीरों) के जरीए प्रदेश भर मे इस मुहिम का अभियान चलाएंगे। सभी उलेमा ए किराम ने सामुहिक रुप से फैसला लिया कि उसके बाद भी अगर कोई मुस्लिम नशा, जुआ, लड़ाई-झगड़े व हराम कामों से दूर नहीं रहता है तो उसकी नमाज ए जनाजा नहीं पढ़ाई जाएगी और समाजिक बायकाट भी किया जा सकता है। इस अहम मीटिंग में नागौर, हनुमानगढ़, अलवर, चूरू, सीकर, सुजानगढ़, जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, कोटा, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जालोर, सिरोही, आबूरोड, फालना, सुमेरपुर, पाली,, बूंदी, गोटन, मेड़ता, पीपाड़, फलोदी सहित सभी जिलों और शहरों से बड़ी तादाद में दारूल उलूम इस्हाकिया से डिग्री प्राप्त अशफाकी उलेमा ए किराम ने शिरकत की। आखिर में देश के लिए अमनो शांति की दुआ की गई और मुफ्ती ए आजम राजस्थान ने सबका शुक्रिया अदा किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
